How to earn money online by blogging in Hindi 2018
 |
| how to create blog on blogger |
आज मै आप लोगो को बताऊंगा की ब्लॉगर पर कैसे एक ब्लॉग बनाते है।
ब्लॉग्गिंग में सबसे जरुरी है की आपको धैर्य रखना होगा क्योंकी जब आप ब्लॉग्गिंग शुरू करते है , तो आपको इतनी जल्दी पैसे नहीं आते , लेकिन यदि आप धैर्य रखते है और आपना काम (अर्थात नए नए पोस्ट रेगुलर करना ) समय -समय से करते रहेंगे तो ,आप इस छेत्र में जरूर अपना अच्छा करियर बना सकते है।
यहाँ आपको लिखना आना चाहिए यदि नहीं भी आता है तो आप यदि शुरू करते है और जानकारी इकठ्ठा करते तो धीरे धीरे आप को लिखना भी आ जायेगा।
तो चलिए शुरू करते है की आप को कैसे एक नया ब्लॉग बनाना है।
- सबसे पहले तो आपको google chrome ओपन करना होगा। (यदि आप एक मोबाइल यूज कर रहे है तो, आप uc browser का यूज कर सकते है इसमें आपको आसानी होगी। जबकि मोबाइल में google chrome से आपको काफी प्रॉब्लम होती है ठीक से open नहीं होता है वेबसाइट। )
- सर्च में टाइप करिये blogger और सर्च कीजिये।
- जो पहला ऑप्शन आएगा उसे सेलेक्ट कर लीजिये।
- वहा पर आपको create your blog का ऑप्शन दिखेगा।
- आपको इस ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- अब आपका ईमेल अकॉउंट मांगेगा तो आप अपना ईमेल दे देंगे और continue पर क्लिक कर दीजिये। आपको ईमेल में गूगल अकॉउंट ही यूज करना होगा। क्युकी ब्लॉगर गूगल का ही प्रोडक्ट है।
- अब आपसे आप का पासवर्ड देकर sign up कर लीजिये
- अब यहाँ आपको प्रोफाइल का नाम सेट करना होगा।
- और फिर continue कर दीजिये।
- अब आपको आपके ब्लॉग का टाइटल सेट करना होगा। आप टाइटल में अपने ब्लॉग से सम्बंधित कुछ भी नाम दाल सकते है। जैसे - create new blog
- और अब आपको यूआरएल (URL) सेट करना होगा। जैसे - createnewblog जब आप ये नाम डालेंगे तो अपने से वो createnewblog.blogspot.com में बदल जायेगा। और यदि ये नाम पहले से किसी ने ले लिया होगा तो आपको वो नाम unavailable बताएगा। तब आपको एक नया नाम सेट करना होगा।
- और अब यही पर निचे कुछ थीम्स दिए होंगे उनमे से कोई आपको अच्छा लगे सेलेक्ट कर लीजिये। और continue कर दीजिये।
अब आपकी एक ब्लॉगर आईडी बन गयी है। लेकिन इसमें यहा आपकी कोई पोस्ट नहीं है। अभी आपको एक न्य पोस्ट बनाना होगा। इसके लिए यहां एक ऑप्शन create new blog होगा इस पर क्लिक करते ही एक पेज ओपेन होगा यहा आप अपने पोस्ट का नाम डालेंगे और फिर पेज पर आपने पोस्ट लिखेंगे।
यदि आपको समझने में कोई प्रॉब्लम हो रही है तो इसके लिए मई यह एक link दे रहा हु इस पर क्लिक कर के वीडियो देखे जरूर समझ आ जायेगा। और आप अपना एक ब्लॉग बना सकते है।
अब जब आप एक ब्लॉग बना लेते है। इसे शेयर कीजिये जिससे की आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आये मतलब ज्यादा से ज्यादा लोग आपके ब्लॉग पर विजिट करे। जब विजिटर्स ज्यादा हो जायेंगे तब आप एडसेन्स से अप्रूवल ले सकते है जिससे की आपके ब्लॉग पर ऐड आये। और आपकी अर्निंग हो।
मुझे आशा है की आपके लिए मेरा ये आर्टिकल सहायक साबित होगा। और यदि आपको अच्छा लगा हो तो कृपया इससे शेयर करे।
और यदि आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट में पूछ सकते है। मै reply जल्द से जल्द देने की कोशिश करूँगा।
धन्यवाद